Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गोरखपुर में सड़क हादसा, ससुराल से मायके जा रही महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

गोरखपुर में सड़क हादसा, ससुराल से मायके जा रही महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

गोरखपुर: जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के सहजनवां-बखिरा मार्ग पर मंगलवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5 बजे तिलौरा चौराहे के पास हुआ, जब बाइक पर सवार महिला अचानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

मृतका की पहचान संतकबीरनगर जिले के थाना धर्मसिंहवा अंतर्गत ग्राम परसा शुक्ला देवकली निवासी सुनीता शुक्ला (उम्र लगभग 40 वर्ष), पत्नी विद्यानंद शुक्ला के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुनीता शुक्ला मंगलवार को अपने ससुराल से ननद के पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही थीं। उनका मायका गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम भखरा में है, जहां उनके भाई सुनील दूबे रहते हैं।

यात्रा के दौरान सहजनवां क्षेत्र के तिलौरा गांव के पास अचानक हुए हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घघसरा, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। ससुराल और मायके दोनों जगह गम का माहौल है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!