Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj News: पनियरा में पोखरे किनारे मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj News: पनियरा में पोखरे किनारे मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दारुल उलूम हमीदिया निस्वां मदरसा के पास स्थित पोखरे के किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह कुछ लोग रोजाना की तरह टहलने निकले थे। तभी पोखरे किनारे उन्हें नवजात पड़ा दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर स्पष्ट हुआ कि वह मृत अवस्था में है। यह सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाकों में घटना की चर्चा होने लगी।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नवजात शिशु को वहां किसने और क्यों फेंका। ग्रामीणों का मानना है कि यह एक अमानवीय कृत्य है, जिसने समाज को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!