Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

तमकुहीराज में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, भाजपा पर साधा निशाना, संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति तय

तमकुहीराज में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, भाजपा पर साधा निशाना, संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति तय

कुशीनगर: जनपद के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व निर्धारित मासिक बैठक का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह बैठक बनरहा मोड़ स्थित सलेबिसियन मैरेज हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा और जनपद भर से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तमकुहीराज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का हर निर्णय सामूहिक सोच और संगठन की सहमति से लिया जाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी का आंदोलन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और अधिकारियों द्वारा समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष समाजवादी पार्टी को कमजोर दिखाने के लिए झूठे आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं को अपराधी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. पी.के. राय ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से ही भाजपा सरकार असहज हो जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा की नीतियां और जनता से जुड़ाव सत्ता पक्ष को पच नहीं रहा, इसलिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मधुश्याम राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान और उसकी टोपी से ही अधिकारियों और सत्ता पक्ष की नींव हिलने लगती है।

प्रमुख समाजसेवी और ठाकुर रोड लाइन के संस्थापक अवध नाथ ठकुराई ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच शुरू से ही गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के साथ रही है। उन्होंने संगठन को मजबूती देने और जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही डॉ. उदय नारायण गुप्ता, इंजीनियर राहुल यादव, सद्दाम हुसैन, सत्येंद्र यादव, नंदू गुप्ता, जयप्रकाश यादव, जाकिर हुसैन, पंकज यादव सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे। अंत में नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आने वाले समय में जनआंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!