Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस

दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस

गाजियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अशोक विहार कॉलोनी निवासी और भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त योगेश कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार किसी कार्य से दिल्ली-सहारनपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही योगेश कुमार मौके पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि योगेश कुमार कुछ ही महीने पहले भारतीय वायु सेना से असिस्टेंट वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फौजी की हत्या से आम नागरिकों में भी भय व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!