Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Kushinagar News: सेवरही पुलिस ने पकड़े तीन ओवरलोड बालू ट्रक, बिना प्रपत्र परिवहन का मामला उजागर

Kushinagar News: सेवरही पुलिस ने पकड़े तीन ओवरलोड बालू ट्रक, बिना प्रपत्र परिवहन का मामला उजागर

कुशीनगर: जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बिना प्रपत्र बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह 8 दिसंबर को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान तीन संदिग्ध ट्रकों को पुलिस ने रोका। जांच में पता चला कि तीनों ट्रकों में भारी मात्रा में बालू लदा हुआ था और सभी वाहन स्पष्ट रूप से ओवरलोड थे।

इस मामले में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तीन ट्रक पाए गए जिनके चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस द्वारा जब उनसे परिवहन संबंधी प्रपत्र मांगे गए तो वे कोई भी संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दस्तावेजों की कमी और ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर तीनों ट्रकों को थाने लाया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को भेज दी है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से अवैध खनन और बिना प्रपत्र बालू परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए ऐसी चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!