Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, उपभोक्ता को थमा दिया गया लाखों का गलत बिजली बिल, सीएम पोर्टल पर लगाई गुहार

स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, उपभोक्ता को थमा दिया गया लाखों का गलत बिजली बिल, सीएम पोर्टल पर लगाई गुहार

महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर निवासी सुशीला पत्नी सुकई ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अत्यधिक और गलत बिजली बिल जारी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

सुशीला के अनुसार उनका विद्युत खाता संख्या 5333008000 है। बीते 10 जुलाई को बिजली विभाग द्वारा उनके घर में लगे पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। मीटर परिवर्तन के समय कुल 676 यूनिट की खपत दर्ज थी, जिसका उन्होंने तत्काल 8,500 रुपये का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगने के कुछ समय बाद विभाग द्वारा उन्हें 2 लाख 46 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत और वास्तविक खपत से परे बताया।

पीड़िता का कहना है कि उनके घर में न तो इतनी बिजली खपत हुई और न ही कोई ऐसा उपकरण है जिससे लाखों रुपये का बिल आ सके। उन्होंने इसे तकनीकी खामी या विभागीय लापरवाही का परिणाम बताते हुए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक बिल में कोई सुधार नहीं किया गया।

सुशीला ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर से संबंधित इस गंभीर त्रुटि की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल संशोधित किया जाए। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बन सकता है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!