Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

SSC ने दी Diwali की सौगात, अभ्यर्थी चुन सकेंगे मनपसंद परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया

SSC ने दी Diwali की सौगात, अभ्यर्थी चुन सकेंगे मनपसंद परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभ्यर्थियों को इस दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। अब उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र, तिथि और पाली (शिफ्ट) का चयन कर सकेंगे। यह सुविधा सबसे पहले कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 (टियर-1) से लागू की जाएगी।

आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन के समय चुने गए तीन शहरों में से किसी एक शहर में उपलब्ध तिथि और पाली का चयन करने का विकल्प मिलेगा। यह पोर्टल 22 से 28 अक्तूबर 2025 तक खुला रहेगा।

कैसे चुनें परीक्षा केंद्र, तिथि और पाली

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को उन तीन शहरों में विभिन्न तिथियों और पालियों में उपलब्ध स्लॉट दिखेंगे। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक स्लॉट का चयन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देने का विकल्प चुना है, उनके लिए तिथियों और पालियों की उपलब्धता सीमित हो सकती है।

स्लॉट भर जाने पर क्या होगा

अगर चुने गए तीनों शहरों के सभी स्लॉट भर जाते हैं, तो आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को वैकल्पिक शहरों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार निर्धारित समय तक अपनी पसंद दर्ज नहीं करते, उन्हें आयोग द्वारा परीक्षा में उपस्थित न होने वाला माना जाएगा।

सीजीएल परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने की तिथि बढ़ी

आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) के टियर-1 की संभावित उत्तर कुंजियों (Answer Key) पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक बढ़ा दी है।

पहले यह प्रक्रिया 16 से 19 अक्तूबर रात 9 बजे तक तय थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!