Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

अजब-गजब मामला: मरीज के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश, 2 पेन, डॉक्टर भी हैरान

अजब-गजब मामला: मरीज के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश, 2 पेन, डॉक्टर भी हैरान

हापुड़: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय मरीज के पेट से ऑपरेशन के दौरान 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निकाले। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया।

मरीज की पहचान बुलंदशहर निवासी सचिन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से नशे का आदी था। इसी कारण परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। नशा मुक्ति केंद्र में नशा न मिलने पर सचिन ने गुस्से और मानसिक दबाव में आकर चम्मच, टूथब्रश और पेन जैसी चीजें निगल लीं।

कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे तत्काल हापुड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के दौरान डॉक्टरों को पेट में धातु और प्लास्टिक की वस्तुएं दिखाई दीं।

इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। करीब चार घंटे चले जटिल ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से सभी वस्तुएं सुरक्षित बाहर निकाल ली गईं। चिकित्सकों ने राहत की सांस ली कि इतने खतरनाक सामान पेट में होने के बावजूद मरीज की जान बचाई जा सकी।

फिलहाल सचिन की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी है कि मरीज की नियमित निगरानी करें और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद अवश्य लें।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!