Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Crime News: पीपीगंज में महिला की निर्मम हत्या, सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी

Crime News: पीपीगंज में महिला की निर्मम हत्या, सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी

गोरखपुर: जिले के पीपीगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार को दवा लेने निकली लगभग 50 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शव धड़ से अलग सिर के साथ बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह खेतों के पास शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी नार्थ, सीओ कैम्पियरगंज, पीपीगंज थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गहन जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। महिला गुरुवार को दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। शुक्रवार सुबह सिर कटा शव मिलने से परिवारजन और ग्रामीणों में मातम पसर गया है।

इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!