Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

डीएम ने किया महराजगंज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

डीएम ने किया महराजगंज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महराजगंज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, कार्यालयों की स्थिति, प्रतीक्षालय, कैंटीन और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण में कार्यालयों की साफ-सफाई असंतोषजनक पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सौंपी।

जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में दुकानों और कैंटीन के विधिवत संचालन के साथ-साथ महिला और पुरुष प्रतीक्षालयों को व्यवस्थित, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, डीएम ने बसों की संख्या और रूट की जानकारी ली।

मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज बस स्टेशन से डिपो की 60 बसों समेत लगभग 100 बसें गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित हो रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा और मांग के अनुसार बस रूट तय किए जाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!