Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

तरयासुजान में पुलिस अलर्ट मोड पर, त्योहारों के मद्देनजर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

तरयासुजान में पुलिस अलर्ट मोड पर, त्योहारों के मद्देनजर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

कुशीनगर: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुशीनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में मंगलवार सायंकाल तरयासुजान थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान रामसहाय चौहान ने किया, जबकि बहादुरपुर चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं ग्रामीण इलाकों में पैदल भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ आम नागरिकों से संवाद भी किया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, लाइन होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी ली। साथ ही थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया और नियमानुसार समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!