Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पनियरा में बाढ़ नियंत्रण योजना को मिलेगी नई गति, विधायक ने जलशक्ति मंत्री से पंप हाउस निर्माण की मांग की

पनियरा में बाढ़ नियंत्रण योजना को मिलेगी नई गति, विधायक ने जलशक्ति मंत्री से पंप हाउस निर्माण की मांग की

महराजगंज: पनियरा विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने जलशक्ति मंत्री से पंप हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और विरेन्द्र सिंह प्रधान भी उनके साथ मौजूद रहे।

विधायक ने बताया कि ग्राम सभा नरकटहा से रानीपुर और लाला बड़हरा क्षेत्र में बरसात के मौसम में जलभराव गंभीर समस्या बन जाता है। किसानों की फसलें बाढ़ में नष्ट हो जाती हैं और ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि पंप हाउस निर्माण से अतिरिक्त पानी की निकासी सुचारु रूप से होगी और क्षेत्र में बाढ़ का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे हजारों किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी और ग्रामीणों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

सिंचाई मंत्री ने समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि पंप हाउस निर्माण से पनियरा क्षेत्र को स्थायी राहत मिलेगी और विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!