Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने पर पनियरा में उत्सव का माहौल, व्यापार मंडल ने बांटी मिठाइयां, जमकर आतिशबाजी

पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने पर पनियरा में उत्सव का माहौल, व्यापार मंडल ने बांटी मिठाइयां, जमकर आतिशबाजी

महराजगंज: पनियरा विधानसभा के मुजुरी बाजार तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मुजुरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सजन जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्ष बनने वाले पंकज चौधरी के सम्मान में भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गईं और पटाखों के साथ आतिशबाजी की गई।

कार्यक्रम में जुलूस निकालकर “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में महराजगंज का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और अब यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेंगे।

जश्न में व्यापार मंडल अध्यक्ष सजन जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री मुजुरी आकर्ष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल, मनोज पहलवान, बिहारी मद्धेशिया, शिवपूजन सिंह, शिवा गुप्ता, राहुल अग्रहरि, संदीप निषाद, अजय मौर्या, जितेंद्र पासवान, मनोज चौरसिया, गोविंद चौहान, संजय सिंह, अजय साहनी, गोरख निषाद, प्रदीप अग्रहरि, राजू निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने अपने सांसद और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने वाले पंकज चौधरी पर गर्व जताया और 2027 में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत की कामना की। इस अवसर पर माहौल पूर्ण उत्साह और उमंग से भरा रहा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!