Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला: सीएम योगी से मिले संदीप सिंह व राजू भैया, सियासी हलचल तेज

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला: सीएम योगी से मिले संदीप सिंह व राजू भैया, सियासी हलचल तेज

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर नया जिला बनाए जाने की दिशा में शासन स्तर पर पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और उनके पुत्र, उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिला गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

प्रस्तावित जिले का नाम जिला कल्याण सिंह नगर रखा जाएगा। इस जिले में बुलंदशहर जनपद की तहसील डिबाई तथा अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली और गंगीरी को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में बुलंदशहर और अलीगढ़ के जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, ताकि जिले के गठन की औपचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

जिला बनने की संभावना से कल्याण सिंह परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं जिले के मुख्यालय को लेकर अतरौली और डिबाई क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा और दावेदारी तेज हो गई है। दोनों ही क्षेत्रों में अपने-अपने तर्क दिए जा रहे हैं, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हालांकि, कई समझदार नागरिकों का मानना है कि जिला बनने के बाद मुख्यालय चाहे जहाँ भी बने, उससे क्षेत्र के समग्र विकास पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ लोगों द्वारा इसे राजनीतिक रूप से भुनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें शासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं, जिससे नए जिले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!