Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पीआरडी जवानों की परेड ने किया सभी को प्रभावित, दिखी 77 वर्षों की प्रतिबद्धता, धूम-धाम से मना स्थापना दिवस

पीआरडी जवानों की परेड ने किया सभी को प्रभावित, दिखी 77 वर्षों की प्रतिबद्धता, धूम-धाम से मना स्थापना दिवस

गाजियाबाद: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग गाजियाबाद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 77वां स्थापना दिवस स्थानीय मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र, युवा केंद्र गाजियाबाद में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरुआत पीआरडी जवानों की अनुशासित एवं आकर्षक परेड से हुई, जिसकी सलामी प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार द्वारा ली गई।

कार्यक्रम के दौरान परेड में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाली विजेता टोली को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड के बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और प्रस्तुति की विशेष रूप से सराहना की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जवानों को अपनी सेवाओं के प्रति सदैव तत्पर रहने और कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार ने संभाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं सम्मान प्रतीक भेंटकर किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने पीआरडी की 77 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए संगठन की प्रतिबद्धता और सेवाभाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!