Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

डीआईजी गोरखपुर ने किया हाटा थाना का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति से साइबर डेस्क तक गहराई से पड़ताल

डीआईजी गोरखपुर ने किया हाटा थाना का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति से साइबर डेस्क तक गहराई से पड़ताल

कुशीनगर: शुक्रवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शिवासिम्पी चिनप्पा ने अचानक कुशीनगर जिले के थाना कोतवाली हाटा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण की शुरुआत मिशन शक्ति केन्द्र से हुई, जहाँ डीआईजी ने शिकायत रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर और फॉलो-अप रजिस्टर की गहन जाँच की। उन्होंने कुछ रजिस्टरों में पाई गई तकनीकी व प्रक्रियागत कमियों पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद वह साइबर हेल्प डेस्क पहुँचे, जहाँ उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से साइबर अपराध से संबंधित प्राप्त शिकायतों, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर अपलोडिंग स्थिति, पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता और केस ट्रैकिंग प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि-

  • हर शिकायत को 24 घंटे के भीतर NCRP पर अपलोड किया जाए।
  • पीड़ित को तत्काल काउंसलिंग और केस की ट्रैकिंग जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में साप्ताहिक साइबर जागरूकता शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएँ।
  • साइबर वॉलेंटियर्स की टीम को सक्रिय कर जागरूकता गाँव-गाँव पहुँचाई जाए।

निरीक्षण के बाद डीआईजी कसया सरकारी बस स्टेशन पहुँचे, जहाँ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 9 नई स्कार्पियो पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित होगी।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए डीआईजी ने अवैध कट बंद कराने, यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए तथा प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने का आदेश भी दिया। मौके पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षक भी मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!