Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा अभियान, अमरपुर चौराहे पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जानिए कितनों का हुआ चालान, कितने हुए सीज

बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा अभियान, अमरपुर चौराहे पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जानिए कितनों का हुआ चालान, कितने हुए सीज

बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी संदीप मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह से ही चौराहे पर मोर्चा संभाल लिया और आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के चालान काटे, वहीं एक वाहन को कागजात न मिलने पर सीज कर दिया गया।

दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट सवारों और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर विशेष नजर रखी गई। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों को भी तुरंत रोका गया।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी के साथ-साथ पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। वाहन चालकों से लंबित चालान राष्ट्रीय लोक अदालत में जमा करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट, गलत दिशा में गाड़ी चलाने, नाबालिग द्वारा ड्राइविंग, नियमों के विरुद्ध संशोधित वाहनों और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि RC, DL, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र साथ न होने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!