Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Ghaziabad: तकनीकी सर्विलांस से मिली बड़ी रिकवरी, पुलिस ने बरामद किए करोड़ों रुपए के मोबाइल फोन, खोई मुस्कानें लौटी

Ghaziabad: तकनीकी सर्विलांस से मिली बड़ी रिकवरी, पुलिस ने बरामद किए करोड़ों रुपए के मोबाइल फोन, खोई मुस्कानें लौटी

गाजियाबाद: गाजियाबाद कमिशनरेट पुलिस ने अपराध पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थानों और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी, लूट तथा खोए हुए एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 238 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

गुरुवार को डीसीपी ग्रामीण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फोन मालिकों को आमंत्रित कर उन्हें उनकी संपत्ति वापस की गई। डीसीपी एस.एन. तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान तकनीकी सर्विलांस, आईएमईआई ट्रैकिंग और डिजिटल लोकेशन की मदद से फोन की लोकेशन का पता लगाया गया। कई मोबाइल फोन अलग-अलग जनपदों और राज्यों से पुनः ट्रेस कर कब्जे में लिए गए।

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में न केवल चोरी हुए मोबाइल शामिल थे बल्कि ऐसे फोन भी मिले जो लूट की घटनाओं में छीन लिए गए थे या गलती से कहीं खो गए थे। पुलिस टीमों ने लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए फोन को एक-एक कर रिकवर किया।

मोबाइल मिलते ही पीड़ितों के चेहरों पर लंबे समय बाद खुशी लौटी। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की निरंतर कोशिश ने उनका विश्वास फिर मजबूत किया है। लोगों ने पुलिस टीम के प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके और अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!