Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

शिकारपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोरों का निशाना, मोटर-स्टार्टर केबल लेकर फरार, लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शिकारपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोरों का निशाना, मोटर-स्टार्टर केबल लेकर फरार, लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बुलंदशहर: शिकारपुर नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय के सामने स्थित एक नव निर्माणाधीन मकान में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलते हुए समरसेबिल और उससे जुड़ा कीमती सामान चोरी कर लिया। इस वारदात के बाद क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक चौधरी किरनपाल सिंह पुत्र लक्खी सिंह, निवासी ग्राम असरौली थाना अहमदगढ़, शिकारपुर में अपने नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान पास के एक बंद मकान में समरसेबिल मोटर, स्टार्टर और केबल सुरक्षित रखे गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर पहले सामान चुराया और बाद में जमीन में लगी समरसेबिल को भी उखाड़ कर फरार हो गए।

सुबह जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की इस घटना से आसपास के लोगों में रोष है और उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

इस मामले में शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम ने बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

error: Content is protected !!