Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

योगी सरकार का बड़ा फैसला: TET आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं होगी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

योगी सरकार का बड़ा फैसला: TET आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं होगी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों TET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए।

शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से आवेदन शुल्क 600 रुपये से अधिक करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए शुल्क वृद्धि नहीं होगी।

गौरतलब है कि आयोग की ओर से अगले वर्ष 29 और 30 जनवरी 2026 को टीईटी कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता बीएड या डीएलएड निर्धारित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!