Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 87 अवैध लोन ऐप्स अचानक हुए बैन, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 87 अवैध लोन ऐप्स अचानक हुए बैन, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम

नई दिल्ली: भारत सरकार ने साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 87 अवैध लोन देने वाले मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। ये ऐप्स बिना नियामकीय अनुमति के ऑनलाइन लोन उपलब्ध करा रहे थे, जिनमें भारी ब्याज वसूली, डेटा चोरी और साइबर फ्रॉड की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं।

सोमवार को लोकसभा में कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को IT Act, 2000 की धारा 69A के तहत अवैध सामग्री या संदिग्ध ऐप्स को ब्लॉक करने का अधिकार प्राप्त है। इसी प्रक्रिया के तहत 87 ऐसे लोन ऐप्स को ब्लॉक किया गया है जो कानून का उल्लंघन कर रहे थे और उपभोक्ताओं को धोखा दे रहे थे।

मंत्री ने बताया कि इन ऐप्स से जुड़ी कंपनियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। Companies Act, 2013 के तहत समय-समय पर निरीक्षण, जांच और बुक्स ऑफ अकाउंट्स का सत्यापन किया जाता है। जब भी किसी तरह का उल्लंघन पाया जाता है, संबंधित कंपनियों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाती है।

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोन देने वाली कंपनियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षा मिल सके और साइबर क्राइम पर लगाम लगाई जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!