Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पराशर मुनि तपोस्थली: अनन्त चतुर्दशी मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

पराशर मुनि तपोस्थली: अनन्त चतुर्दशी मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

पराशर मुनि तपोस्थली पर अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

परसिया (बलिया) । जनपद के परसिया स्थित महान ऋषि, स्मृतिकार, ज्योतिष शास्त्र के जनक और वैदिक सूक्तों के द्रष्टा पराशर मुनि की तपोस्थली पर अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर रबिवार को पारंपरिक विशाल मेला आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।भक्तों ने पराशर सरोवर में पवित्र स्नान कर पराशर मुनि एवं शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य के साथ मेले में लगी दुकानों पर जिलेबी, चाट और छोले का आनंद भी लिया।धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंगइस मेले में दूर-दराज़ के गाँवों से लोग परिवार सहित शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की छटा भी देखने को मिली। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए झूला, सर्कस और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं खिलौने, मिठाइयाँ, पूजा सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्तमेले के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। हल्दी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में दोकटी, बैरिया, रेवती और दुबहड़ थानों के पुलिस कर्मियों के साथ महिला थानाध्यक्ष एवं महिला पुलिस बल पूरे मेला क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी है। मन्दिर के पुजारी प0चन्द्र भुष ण ओझा ने बताया की ईस वर्ष मेले मे ऐतिहासिक भीड़ हुयी है l धर्म एवं भारतीय संस्कृति का धरोहर यह मेला श्रद्धालुओं के आस्था का साक्षी बना हुआ है l

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!