Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज में तालाब से एक साथ बरामद हुई दो सहेलियों की लाश, हादसा या साजिश? लोगों में चर्चा का विषय

महराजगंज में तालाब से एक साथ बरामद हुई दो सहेलियों की लाश, हादसा या साजिश? लोगों में चर्चा का विषय

महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव में मंगलवार को घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव की दो सहेलियाँ नीता साहनी (18) पुत्री झिंगुरी साहनी और कहकसा खातून (19) पुत्री अलाउद्दीन की लाशें तालाब से बरामद हुईं। दोनों की एक साथ मौत ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सहेलियाँ रविवार दोपहर करीब 12 बजे घास काटने के लिए घर से निकली थीं। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर रामपुर बल्डीहा स्थित तालाब किनारे उनकी चप्पल, हंसिया और बोरी पाई गई। शक गहराने पर कुछ युवकों ने तालाब में उतरकर खोज की, जहां दोनों के शव पानी में तैरते मिले।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों के बीच यह चर्चा गर्म है कि आखिर यह एक साधारण हादसा है या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा।

इस मामले में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!