Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Kushinagar News: युवक के लापता होने से परिजनों में हड़कंप, थाने में तहरीर देकर लगाई मदद की गुहार

Kushinagar News: युवक के लापता होने से परिजनों में हड़कंप, थाने में तहरीर देकर लगाई मदद की गुहार

कुशीनगर: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोना पाकड़ गांव से एक 19 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम गोडती खुर्द, थाना नेबुआ नौरंगिया का बेटा प्रियांशु पाण्डेय उर्फ निक्कु (उम्र 19 वर्ष) रविवार 14 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे सोना पाकड़ से गोडती खुर्द घर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने बताया कि प्रियांशु से संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल नंबर 8114057037 पर कॉल किया गया, पहले फोन बजा लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया और बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। इससे परिजन बेहद चिंतित हैं और उन्हें आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अप्रिय घटना न घट गई हो।

लापता युवक का हुलिया इस प्रकार बताया गया है- लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच, रंग गोरा, पहनावा सफेद शर्ट और नीली पैंट। भाषा हिन्दी व भोजपुरी।

परिजनों ने पुलिस से बेटे की तलाश करने और गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!