Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Crime in Maharajganj: कोल्हुई में खूनी झड़प, पैसों के लेन-देन में डंपर चालक की हत्या, जानिए पूरा मामला

Crime in Maharajganj: कोल्हुई में खूनी झड़प, पैसों के लेन-देन में डंपर चालक की हत्या, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा के पास शनिवार शाम पीएनसी (प्राइवेट नंबर कॉन्ट्रैक्ट) के दो डंपर चालकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की सीने में सरिया घोंप दी। मौके पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में बुझ गया महराजगंज शिक्षा जगत का चमकता सितारा, तेज रफ़्तार वाहन ने छीन ली जिंदगी

मृतक की पहचान

हमले का शिकार बने अजय यादव (30 वर्ष) ग्राम सभा छेदी डडवा, मालहनपार, थाना बांसगांव, जिला गोरखपुर निवासी था। वह पीएनसी में डंपर चालक के रूप में काम करता था। अजय के पिता रामनयन यादव मजदूरी करते हैं। अजय की पत्नी, छोटा बेटा और दो भाई-बहन हैं। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस

कोल्हुई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेम शंकर पांडेय (निवासी थाना बरहज, जिला देवरिया) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब भठ्ठियों के आसपास अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएनसी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को मदद देने का भरोसा दिया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!