Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bihar Crime: पटना में प्रेमिका ने सिलबट्टे से कूच-कूच कर की प्रेमी की हत्या, फिर खुद पुलिस को दी जानकारी, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime: पटना में प्रेमिका ने सिलबट्टे से कूच-कूच कर की प्रेमी की हत्या, फिर खुद पुलिस को दी जानकारी, जानिए पूरा मामला

पटना: कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयांटाड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी मुरारी की सिलबट्टे से कूच-कूच कर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला ने खुद पुलिस को कॉल कर हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कंकड़बाग थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पिछले पांच साल से मुरारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। मुरारी ने चार साल तक शादी का झांसा दिया और दशहरा में शादी का वादा किया। शुक्रवार रात जब महिला ने शादी की बात की, तो मुरारी ने इसे टाल दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और देर रात मुरारी के सोते समय महिला ने सिलबट्टे से उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला पहले से शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी। उसका एक बेटी भी है। मुरारी बंगलुरु में चालक की नौकरी करता था और तीन साल बाद 16 सितंबर को पटना लौटा। वह पूजा के साथ किराये के घर में रह रहा था। मुरारी के भाई और पूर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव ने आरोप लगाया कि महिला मुरारी की जमीन और पैसा अपने नाम करवाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि महिला ने मुरारी को नींद की गोली देकर उसे बेहोश किया और फिर हत्या कर दी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!