Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

महराजगंज: सोमवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। सतगुर निवासी 60 वर्षीय रामसेवक गुप्ता की मौत तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामसेवक गुप्ता मुजुरी बाजार से केला बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोलघर चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रामसेवक को तत्काल पनियरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामसेवक गुप्ता लंबे समय से ठेला लगाकर केला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि घर पर केवल पत्नी और वे ही रहते थे। पीछे तीन बेटियां भी हैं। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!