Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गोरखपुर में महराजगंज के व्यापारी के साथ चोरी, दो अभियुक्त गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे किया खुलासा

गोरखपुर में महराजगंज के व्यापारी के साथ चोरी, दो अभियुक्त गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने कैसे किया खुलासा

गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ई-रिक्शा से जा रहे व्यापारी के साथ चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

महराजगंज जनपद निवासी व्यापारी ओमप्रकाश पटेल अपनी पत्नी के साथ 29 सितंबर को रेती चौक स्थित शाहमरूफ़ के पास बाजार करने आए थे। इसी दौरान ऑटो में बैठे दो शातिर चोरों ने उनके पास रखा 39,000 रुपये नगद, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। शाहमरूफ़ पहुंचने पर चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी।

घटना का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपित अवधेश कुमार उर्फ गुड्डू निवासी जाटेपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ व उसके साथी देवा को इलाहीबाग बंधे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चोरी का पूरा सामान व नगद बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके साथी देवा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!