Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज के प्राइवेट अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महराजगंज के प्राइवेट अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महराजगंज: नौतनवा के रतनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालक और डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नौतनवा क्षेत्र के खोरिया निवासी रमेश गौड़ ने बताया कि उनके भाई दिनेश की पत्नी प्रीति गौड़ की तबीयत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए रतनपुर स्थित उर्मिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। रात में प्रीति की तबीयत और अधिक खराब होने पर परिजनों ने डिस्चार्ज करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल संचालक बिना परिजनों की अनुमति के प्रीति को अपनी निजी कार से कहीं ले गया। बाद में शाम करीब पांच बजे परिजनों को सूचना दी गई कि प्रीति की मृत्यु हो चुकी है। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।

सूचना पाकर नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लगभग चार घंटे तक चले विवाद के बाद रात करीब नौ बजे मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं परिजन अस्पताल संचालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!