Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गोरखपुर में ऑनर किलिंग: अफेयर से नाराज भाई ने बहन की नहर में डुबोकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर में ऑनर किलिंग: अफेयर से नाराज भाई ने बहन की नहर में डुबोकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अफेयर से नाराज होकर अपनी सगी बहन की नहर में डुबोकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भौराबारी गांव निवासी आदित्य यादव ने सोमवार की सुबह अपनी 19 वर्षीय बहन नित्या यादव की हत्या कर दी। नित्या इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि भाई अपनी बहन के एक युवक से चल रहे प्रेम संबंधों को लेकर नाराज था। कई बार समझाने के बावजूद जब बहन नहीं मानी तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: करंट लगने से कारपेंटर की दर्दनाक मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों में कोहराम

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह जब नित्या घर से बाहर गई तो आदित्य उसका पीछा करते हुए धबिना नहर तक पहुंचा और वहीं नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को करीब ढाई किलोमीटर दूर एक धान के खेत में फेंक दिया। कुछ घंटे बाद आरोपी ने खुद पुलिस को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बहन के प्रेम संबंधों से परेशान होकर हत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि एक भाई अपनी बहन का हत्यारा बन सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!