Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Gorakhpur News: चिलुआताल पुलिस ने अवैध असलहा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कारतूस भी बरामद

Gorakhpur News: चिलुआताल पुलिस ने अवैध असलहा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कारतूस भी बरामद

गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पीयूष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी डोहरिया बाजार थाना चिलुआताल को पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक TVS स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस मामले में थाना चिलुआताल पर मु.अ.सं. 632/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!