Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपाइयों ने लिया समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपाइयों ने लिया समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को पनियरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सोहास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी की महिला नेत्री सुमन ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया था। सुमन ओझा ने कहा, “हम सभी नेताजी की पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेते हैं कि संविधान और समाजवादी विचारधारा की रक्षा के लिए उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।”

उन्होंने कहा कि आज जब कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं, तब हर समाजवादी कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करे। सुमन ओझा ने यह भी कहा कि “हम पीडीए के सम्मान और गरिमा के लिए एकजुट हैं और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नेताजी अमर रहें” और “समाजवाद जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, हुसेंद्र यादव, विशाल ओझा, राजेश्वर त्रिपाठी, सुनील यादव, जगबंश चौहान, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेताजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!