Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Gorakhpur News: पीपीगंज में जमीनी विवाद पर बवाल, शिक्षिका का सिर फूटा, दो बेटे घायल, पुलिस जांच में जुटी

Gorakhpur News: पीपीगंज में जमीनी विवाद पर बवाल, शिक्षिका का सिर फूटा, दो बेटे घायल, पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर: जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बापू नगर मंगलपुर में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में शिक्षामित्र विद्यावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके दोनों बेटे अजीत (31) और अंजन (30) भी जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां विद्यावती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सदानंद यादव और बृजनंदन पाल के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले बृजनंदन पाल का ट्रैक्टर खेत में खराब हो गया था, जिसे रात में किसी ने नुकसान पहुंचा दिया। इस घटना में उन्होंने सदानंद यादव और उनके बेटों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सदानंद यादव शुक्रवार सुबह अपने परिवार और सहयोगियों के साथ बृजनंदन पाल के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विद्यावती देवी का सिर फट गया और उनके बेटे भी घायल हो गए।

थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!