Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

देशभक्ति की मिसाल: भटिंडा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पैरा कमांडो दिनेश सिंह की याद में बना शहीद पार्क, पनियरा विधायक ने किया लोकार्पण

देशभक्ति की मिसाल: भटिंडा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पैरा कमांडो दिनेश सिंह की याद में बना शहीद पार्क, पनियरा विधायक ने किया लोकार्पण

महराजगंज: देश के वीर सपूत और भारतीय सेना के पैरा कमांडो दिनेश सिंह की अमर शहादत को नमन करते हुए मंगलवार को नगर पंचायत पनियरा में बने “शहीद दिनेश सिंह पार्क” का लोकार्पण विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

शहीद दिनेश सिंह ने 31 मई 2023 को पंजाब के भटिंडा में ड्यूटी के दौरान देश सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया था। शहीद के परिवार में पत्नी अल्पना सिंह, डेढ़ वर्ष की पुत्री अदृजा, और वृद्ध मां मेवाती देवी हैं। पिता विश्वनाथ सिंह का निधन वर्ष 2019 में हो चुका है, जबकि बड़े भाई उमेश सिंह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

लोकार्पण समारोह में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि “शहीद दिनेश सिंह जैसे जवानों के त्याग और बलिदान से ही हमारा देश सुरक्षित है। उनका यह स्मृति पार्क आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश देता रहेगा।”

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल, ईओ अवनीश कुमार यादव, सभासद राजू पाल, रामनरेश निराला, सत्येंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कनौजिया, अनिल राजभर, मनोज पांडेय, अजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार, विवेकानंद पांडेय सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और “भारत माता की जय” के नारे से वातावरण गूंज उठा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!