Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Crime News: जमीन विवाद में अधेड़ की निर्मम हत्या, सात नामजद पर मुकदमा, दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश में तीन टीमें लगीं

Crime News: जमीन विवाद में अधेड़ की निर्मम हत्या, सात नामजद पर मुकदमा, दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश में तीन टीमें लगीं

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा में दीपावली के दिन सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बीएनएस 2023 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सौरहा निवासी नागेंद्र यादव ने तहरीर दी कि उनके पट्टीदारों – उपेंद्र कुमार, चंद्रकेश, वीरेंद्र, सचिन, आशा देवी, शीला देवी और जितेंद्र (चेन्नई निवासी) – से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आए दिन उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिया करते थे।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे नागेंद्र यादव के चाचा हरिराम यादव (60 वर्ष) खेत की ओर गए थे। उसी दौरान उपेंद्र, वीरेंद्र, चंद्रकेश व अन्य लोग लाठी-डंडा और भाले से लैस होकर पहुंचे और हरिराम पर हमला कर दिया। जब वे घर की ओर भागे तो हमलावरों ने उनका पीछा किया और घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान उपेंद्र ने भाले से वार किया, जिससे हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें इलाज के लिए गांगी बाजार स्थित क्लिनिक ले गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 190, 191(2), 191(3), 103(1), 351(3), 352, 333, 115(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीरेंद्र और चंद्रकेश पुत्र स्व. नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!