Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: पनियरा पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, ईंट निर्माता संघ ने किया भव्य स्वागत

Maharajganj News: पनियरा पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, ईंट निर्माता संघ ने किया भव्य स्वागत

महराजगंज: सोमवार को पनियरा में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसी क्रम में ईंट निर्माता संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष जहीर खान और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश करमचंदानी के नेतृत्व में जय मार्का ईंट भट्ठा पनियरा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भट्ठा स्वामी विनीत करमचंदानी द्वारा मंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का ईंट उद्योग से जुड़े लोगों ने फूल वर्षा और बुके भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की और क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रमुख अतिथियों में विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक महराजगंज जयमंगल कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख राजेश जायसवाल, देवेश करमचंदानी, आफाक आलम उर्फ सैफ खां, सतीश सिंह, राजेश पाल, सच्चिदानंद पासवान, प्रिंस मिश्रा उर्फ भोलू बाबा और पन्नेलाल जायसवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मंत्री पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराजगंज जिले के समग्र विकास के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!