Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj News: पोखरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, हाथ में “SANJANA” लिखा धागा बन रहा रहस्य

Maharajganj News: पोखरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, हाथ में “SANJANA” लिखा धागा बन रहा रहस्य

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 10 स्थित मास्टर कॉलोनी के पीछे मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात महिला का शव पोखरे में तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पनियरा पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि सुबह मास्टर कॉलोनी की कुछ महिलाएं रोज की तरह पोखर के पास गई थीं। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक महिला का शव तैरते हुए देखा, जो धीरे-धीरे किनारे की ओर आ रहा था। उन्होंने तुरंत मोहल्ले के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया गया। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। मृतका के गले में मंगलसूत्र, कानों में झुमके और बाएं हाथ में ब्रेसलेट आकार का धागा मिला है, जिस पर अंग्रेजी में “SANJANA” लिखा हुआ है। वहीं, उसके बाएं पैर में छह उंगलियां होने की बात भी सामने आई है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!