Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

शादी की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, मुख्य आरोपी लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शादी की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, मुख्य आरोपी लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

बुलंदशहर: थाना चोला क्षेत्र के ग्राम खानपुर में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। धर्मेंद्र की मौत का आरोपी सुग्रीव सौंलकी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पिछले शनिवार को खानपुर गाँव में एक शादी चल रही थी। समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सुग्रीव सौंलकी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली अजय नगर, थाना ककोड़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र योगेंद्र सिंह भाटी को जा लगी थी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना चोला में मुअसंख्या 292/25 धारा 103(1) बीएनएस और 27/30 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोला पुलिस ने जांच तेज की।

इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खानपुर रेलवे ट्रैक के पास दबिश दी और आरोपी सुग्रीव सौंलकी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से वही लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस मिले, जिनसे घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाइयाँ पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हर्ष फायरिंग के खतरों को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!