Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार चलने वाले 5 गिरफ्तार, हवाई फायरिंग आरोपी भी पकड़ा गया

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार चलने वाले 5 गिरफ्तार, हवाई फायरिंग आरोपी भी पकड़ा गया

गाजियाबाद: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने अवैध हुक्का बार चलाने वाले 5 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 15 हुक्के, 15 पाइप, 15 चिलम, 13 चिमटा और 2 डिब्बे तंबाकू बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, 5 दिसंबर 2025 की रात सरपंच गार्डन कॉलोनी, निठोरा रोड पर प्लॉट विवाद के कारण दो पक्षों में झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हवाई फायरिंग और मारपीट में बदल गया।

विवेचना में चांद मोहम्मद पुत्र लोटन (36), निवासी कबीर नगर दिल्ली, हाल सरपंच गार्डन कॉलोनी लोनी, को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि झगड़े के दौरान उसने हवाई फायर किया और वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बढ़ा दी है और सभी अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!