Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

समावेशी शिक्षा की मिसाल बना दिव्यांग बच्चों का सहायता शिविर, सरकारी पहल से सशक्त हुए दिव्यांग बच्चे

समावेशी शिक्षा की मिसाल बना दिव्यांग बच्चों का सहायता शिविर, सरकारी पहल से सशक्त हुए दिव्यांग बच्चे

गाजियाबाद: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नगर संसाधन केंद्र, राजीव कॉलोनी, करहेड़ा, मोहन नगर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समावेशी शिक्षा की सोच को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान 139 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें हियरिंग ऐड, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, सीपी चेयर, बैसाखी, रोलैटर, ब्रेल किट, ब्लाइंड स्टिक तथा बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए टीएलएम किट शामिल रहीं। उपकरण प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और आत्मविश्वास आयोजन की सफलता का प्रमाण थी।

मुख्य अतिथि मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष (भाजपा), गाजियाबाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा और आवश्यक संसाधनों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रामशंकर, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मोदीनगर ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और सुशासन की प्रेरक मिसाल बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ.पी. यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद ने की। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल योजना नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच है। आयोजन का सफल संचालन यश पाराशर और पूनम शर्मा ने किया। निस्संदेह, यह शिविर दिव्यांग बच्चों के सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

author

Related Articles

error: Content is protected !!