Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां पकड़े गए, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां पकड़े गए, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

कुशीनगर: जनपद के कसया थाना क्षेत्र में रविवार, 22 दिसंबर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापेमारी की। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कसया पुलिस टीम ने कसया नगर स्थित देवरिया रोड पर बने मनोकामना होटल में दोपहर के समय दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ, जिसमें देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों से कुल 4 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगते ही कई अन्य जोड़े होटल से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने सभी पकड़े गए युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मनोकामना होटल पहले भी इसी तरह के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। कुछ माह पूर्व भी यहां पुलिस कार्रवाई में कई लोग पकड़े गए थे, जिसके बावजूद अवैध गतिविधियां दोबारा शुरू होने की बात सामने आ रही है।

कसया पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल संचालक और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!