Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj: मुजरी में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित पर मंच से विचार विमर्श

Maharajganj: मुजरी में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित पर मंच से विचार विमर्श

महराजगंज: पनियरा के मुजरी न्याय पंचायत के मोहद्दीनपुर ग्राम सभा में श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति मुजरी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लेकर संस्कृति संरक्षण एवं संगठन का संकल्प लिया।

दीप प्रज्वलन और भारत माता आरती

सम्मेलन का शुभारंभ मनोज जी (क्षेत्र संपर्क प्रमुख) ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से किया। इसके बाद आरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण का भाव प्रकट किया। पूरे वातावरण में देशभक्ति और सनातन चेतना का संचार हुआ।

जीवन-पद्धति और राष्ट्र निर्माण पर जोर

मुख्य वक्ता मनोज जी ने कहा, “हिन्दू केवल धर्म नहीं, बल्कि जीवन-पद्धति, संस्कृति और भारत की आत्मा है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अध्यक्षीय उद्बोधन: एकजुट होने का संदेश

अध्यक्ष श्री राम जी ने कहा कि समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों के विरुद्ध एकजुट होना जरूरी है। ऐसे सम्मेलन सामाजिक जागरूकता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित पर विचार

कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्रा ने किया। सम्मेलन में धर्मांतरण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जयघोष, धर्मध्वज और राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया।

व्यापक सहभागिता और क्षेत्रीय गणमान्य

सम्मेलन में मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक जैसे विशाल, अमन, अभिनव, अमित, शिवचरण, रामचंद्र, दीपक, योगेन्द्र, अरविंद, संदीप, अशोक, हेमंत, निर्भय, मनोहर और सुनील शामिल हुए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!