Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

जहांगीराबाद लूटकांड में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सगी बहन निकली लूट की मास्टरमाइंड, जानिए पूरा अपडेट

जहांगीराबाद लूटकांड में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सगी बहन निकली लूट की मास्टरमाइंड, जानिए पूरा अपडेट

बुलंदशहर: जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के पास 27 दिसंबर को हुई लाखों रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है, इस लूट की साजिश कोई बाहरी अपराधी नहीं बल्कि पीड़िता की ही सगी बहन ने रची थी।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी शगुफ्ता और उनकी देवरानी कौशर 27 दिसंबर को दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान जटवाई के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। शुरुआती तौर पर मामला अज्ञात बदमाशों का प्रतीत हुआ और शगुफ्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में पुलिस ने वारदात की परतें खोलते हुए पाया कि लूट की पूरी योजना शगुफ्ता की बहन नन्ही ने बनाई थी। नन्ही ने अपने ही परिवार की महिलाओं (शगुफ्ता और कौशर) को निशाना बनाकर यह वारदात करवाई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नन्ही हारिश उर्फ समीर गोलू उर्फ सलीम और शमसदुआ को नवीनगर-जुगसाना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सारा माल, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक स्कोर्पियो कार और दो चाकू बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपी कड़ी सजा के लिए न्यायालय में पेश किए जाएंगे। इस खुलासे ने इलाके में सुरक्षा और विश्वास के माहौल को हिला दिया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

error: Content is protected !!