Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

प्रशासन की अनूठी पहल, DM-SP के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त महराजगंज का संदेश

प्रशासन की अनूठी पहल, DM-SP के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त महराजगंज का संदेश

महराजगंज: जनपद को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज में सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित लोहिया पार्क से हुआ, जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने रिक्रूट आरक्षियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई कार्य किया। अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना तथा प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करना रहा। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार, सड़कें, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा व अन्य अपशिष्ट एकत्र कर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया।

अभियान के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि पुलिस विभाग समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

अभियान का समापन जनपदवासियों से स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने की अपील के साथ किया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!