Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में प्रवेश कर रही विदेशी महिला गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता, बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में प्रवेश कर रही विदेशी महिला गिरफ्तार

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आव्रजन और तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरत रही महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नौतनवां पुलिस ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया, जो बिना पासपोर्ट और वीज़ा के भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा सीमावर्ती थानों को अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 09 जनवरी 2026 को बैरिया बाजार क्षेत्र से संदिग्ध महिला को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में महिला कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी।

जांच और पूछताछ के बाद महिला को 10 जनवरी 2026 को पुलिस हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ धारा 21/23 आव्रजन अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार महिला का विवरण
नाम: जेहुआ (महिला)
उम्र: लगभग 36 वर्ष
पता: रानमू चाली टाउनशिप, आबा काउंटी, सिचुआन प्रान्त, चीन
गांव: क्रमांक 109, समूह-1, डूवो कून

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध आव्रजन, तस्करी और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्यों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि महराजगंज पुलिस सीमा सुरक्षा और कानून की सख्ती के मामले में पूरी तरह सजग है और किसी भी अवैध गतिविधि को बख्शने वाली नहीं है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!