Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

खड्डा में समाजवादी पार्टी का ऐतिहासिक आयोजन, कार्यकर्त्ता सम्मान बना संगठन की पहचान

खड्डा में समाजवादी पार्टी का ऐतिहासिक आयोजन, कार्यकर्त्ता सम्मान बना संगठन की पहचान

कुशीनगर: समाजवादी विचारधारा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा “अपनों के द्वारा” अभियान के अंतर्गत खड्डा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेरणादायी और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ता सम्मान की भावना को नई ऊँचाई दी।

कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विवेक ओझा ने किया। इस अवसर पर बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समाजवादी गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, मिष्ठान वितरण के माध्यम से आपसी सौहार्द और संगठनात्मक अपनत्व का संदेश दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री विवेक ओझा ने कहा कि

“समाजवादी पार्टी की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। जब बूथ स्तर का संगठन मजबूत होगा, तभी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान, संघर्ष और निष्ठा को सर्वोपरि मानती है और यह सम्मान की परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

श्री ओझा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाजवादी मूल्यों समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती ही राजनीतिक सफलता की कुंजी बनेगी।

यह आयोजन न केवल संगठन को एकजुट करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, आत्मविश्वास और संकल्प भी भर गया। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी की नींव उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है और वही भविष्य की दिशा तय करेंगे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!