Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

कुशीनगर में चोरों का आतंक, मौनी अमावस्या पर स्नान करने आए श्रद्धालु की बाइक चोरी, लोगों में रोष

कुशीनगर में चोरों का आतंक, मौनी अमावस्या पर स्नान करने आए श्रद्धालु की बाइक चोरी, लोगों में रोष

कुशीनगर: तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी के ग्राम सभा सलेमगढ़ (मियां टोला) निवासी मदन पाण्डेय की बाइक शिवाघाट पर स्नान के दौरान चोरी हो गई। घटना रविवार 18 जनवरी की सुबह उस समय हुई, जब वह मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

मदन पाण्डेय अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 57 एस 8099) घाट पर खड़ी कर स्नान के लिए चले गए। स्नान कर लौटने पर उन्होंने देखा कि वाहन वहां मौजूद नहीं था। आसपास काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने सेवरही थाने में लिखित रूप से चोरी की सूचना दी।

इसी प्रकार, एक दिन पहले बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ़ बाजार में भी बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। तिनफेडिया निवासी पप्पू यादव अपनी मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी कर नाश्ता करने गए थे। वापस लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल भी गायब मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा से सटे इलाकों में वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!