Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में भरोसे की आड़ में हैवानियत, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दबोचा

गाजियाबाद में भरोसे की आड़ में हैवानियत, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दबोचा

गाजियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था के प्रति अपनी सख्ती का परिचय दिया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के सागर जिले से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 नवंबर 2025 को थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर (मध्य प्रदेश) से जीरो एफआईआर संख्या 001/2025 ट्रोनिका सिटी थाने को प्राप्त हुई थी। एफआईआर में धारा 332(बी), 70(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था।

आरोप था कि अभियुक्त उत्तम बसोर एवं प्रद्युम्न बसोर, निवासी ग्राम बिछिया, थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर (म.प्र.) ने लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में 19 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त प्रद्युम्न बसोर पुत्र दयाराम बसोर उर्फ हल्ले, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता C-2631, सुशांत लोक, सेक्टर-43, गुरुग्राम (हरियाणा) बताया गया है, जबकि उसका स्थायी पता ग्राम चुहरा, पोस्ट सावलखिरिया, थाना रेहली, जिला सागर (मध्य प्रदेश) है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी उत्तम के साथ ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में झुग्गियों के रास्ते से रोजाना काम पर जाता था। पीड़िता के माता-पिता के साथ काम करने के कारण झुग्गी में आना-जाना बढ़ गया था। 16 सितंबर 2025 को पीड़िता के माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद दोनों अभियुक्तों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकाया।

फिलहाल अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी में एक अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

author

Related Articles

error: Content is protected !!