Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

खानपुर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, चार्ज संभालते ही अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, जानिए उनके प्राथमिकताओं के बारे में

खानपुर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, चार्ज संभालते ही अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, जानिए उनके प्राथमिकताओं के बारे में

बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में नवनियुक्त थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश दे दिया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी कार्यों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि

“दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा”

यही पुलिस की कार्यशैली होगी। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाएगा और हर मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

नवागत थानाध्यक्ष ने आम जनता से संवाद कायम करने पर जोर देते हुए कहा कि पीड़ितों के लिए थाना 24 घंटे खुला है। किसी को भी सिफारिश या दबाव का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। पीड़ित स्वयं थाने आकर अपनी समस्या रखें, निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दबाव या किसी प्रभाव में आकर झूठे मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएंगे। पुलिस के नाम पर दलाली करने वालों और गलत तरीके से लोगों को गुमराह करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नवागत थानाध्यक्ष के इस सख्त लेकिन पारदर्शी रुख से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

error: Content is protected !!