Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

नौतनवा में सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, रणजीत बने अध्यक्ष, विजेन्द्र को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

नौतनवा में सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, रणजीत बने अध्यक्ष, विजेन्द्र को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

महराजगंज: पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की नौतनवा ब्लॉक इकाई का चुनाव बुधवार को रतनपुर स्थित सभागार कक्ष में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में कराई गई, जिसमें ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नौतनवा ब्लॉक में कार्यरत कुल 109 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में से 107 ने मतदान किया, जबकि 2 मत अमान्य घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए रणजीत यादव और सदानंद यादव के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतगणना के बाद रणजीत यादव को 57 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सदानंद यादव को 50 मत मिले। इस तरह रणजीत यादव ने 7 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

महामंत्री पद के चुनाव में विजेन्द्र कुमार कन्नौजिया और विजय मद्धेशिया आमने-सामने थे। इस पद पर विजेन्द्र कन्नौजिया को कर्मचारियों का भारी समर्थन मिला और उन्हें 82 मत प्राप्त हुए। वहीं विजय मद्धेशिया को 26 मतों से संतोष करना पड़ा। स्पष्ट बहुमत के साथ विजेन्द्र कन्नौजिया को 56 मतों से महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव के दौरान संगठन मंत्री पद पर सहेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर शिवसागर चौधरी तथा सम्प्रेक्षक पद पर ओमप्रकाश प्रसाद को निर्विरोध चुना गया, जिससे संगठन की कार्यकारिणी पूरी हुई।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही उपस्थित कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर जिला संरक्षक सत्येन्द्र कुमार दूबे, जिला महामंत्री रामजीत समेत नागेन्द्र यादव, चन्द्रभान यादव, चन्द्रकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, राजमन यादव, पप्पू कुमार, बीरू चौधरी, दीपचंद यादव, गजेन्द्र चौधरी, संजय यादव, रामबचन, त्रिलोकी, बाबूलाल, राधेश्याम यादव, कमलावती, सुभावती, अनीता सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!